सलमान खान की ‘सिकंदर’ का आया टीजर, फैंस देखकर हो गए एक्साइटेड, मूवी रिलीज होने का वेट हुआ शुरू

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म सिकंदर का टीजर आ चुका है। टीजर देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म का टीजर पहले सलमान खान के बर्थडे पर रिलीज होने वाला था। लेकिन पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को निधन हो गया था। इस वजह से इस डेट को रिशेड्यूल कर दिया गया था। 

सलमान खान दिखे अपने अंदाज में

सलमान खान की फिल्म के इस टीजर में सलमान खान अपने ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। ये टीजर करीब डेढ़ से दो मिनट का है। जिसमें सलमान खान बंदूकों से भरे कमरे में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनका सिर्फ एक ही डायलॉग है कि, ‘सुना है कि बहुत सारे लोग मेरे पीछे पड़े हैं। सिर्फ मेरे मुड़ने की देरी है।’ सलमान इस टीजर में अपने दुश्मनों को उड़ा-उड़ाकर मारते हुए नजर आ रहे हैं। 

सिकंदर की स्टारकास्ट?

फिल्म में पुष्पा 2 की श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही सुनील शेट्टी, सत्याराज और शरमन जोशी के साथ-साथ काजल अग्रवाल भी अलग अंदाज में नजर आएंगी।

सिकंदर कब होगी रिलीज?

सलमान खान की सिकंदर अगले साल यानी साल 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। इससे पहले सलमान खान ने साजिद नाडियाडवाला के साथ किक फिल्म में काम किया था। इसके अलावा, फिल्म का डायरेक्शन अकीरा और गजनी बनाने वाले साउथ के एआर मुरुगादॉस ने किया है।