सलमान खान की सिंकदर के फ्लॉप होने पर अक्षय कुमार ने दिया साथ, कहा- ‘ये टाइगर हमेशा जिंदा रहेगा..’

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 की शुरुआत में ही कई सारे स्टार्स की फिल्में रिलीज हुई हैं। उनमें से कुछ ने तो काफी अच्छा परफॉर्म किया है लेकिन कुछ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई हैं। इसमें से एक सलमान खान की सिकंदर भी है। सलमान खान की सिकंदर दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने में विफल रही। इसको लेकर ही अक्षय कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी है। बता दें, इस साल अक्षय कुमार की भी स्काई फोर्स रिलीज हुई थी और अब उनकी केसरी 2 भी जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। 

अक्षय कुमार ने क्या कहा सलमान खान पर?

अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हुए थे। वहां से बाहर आते समय मीडया के एक रिपोर्टर ने अक्षय कुमार से सलमान खान और उनकी फ्लॉप फिल्म सिकंदर को लेकर सवाल किया था।

अक्षय कुमार ने किया सपोर्ट

इस सवाल पर अक्षय कुमार ने सलमान खान का सपोर्ट करते हुए कहा कि, ‘टाइगर जिंदा है और हमेशा जिंदा रहेगा। सलमान एक ऐसी नस्ल का टाइगर है जो कभी भी नहीं मर सकता है। मेरा दोस्त है। वो हमेशा वहां रहेगा’। 

सिकंदर के फ्लॉप होने पर सलमान का रिएक्शन

सलमान खान ने सिकंदर के फ्लॉप होने के कुछ दिनों बाद, सलमान ने अपने वर्कआउट सेशन की दो फोटोज शेयर की थीं। साथ ही में उन्होंने कैप्शन लिखा था कि, ‘इंस्पिरेशन के लिए थैंक्यू।’

सलमान की थी ये 18वीं 100 करोड़ की फिल्म

सलमान खान की 18वीं 100 करोड़ी बनी सिकंदर सिकंदर सलमान खान के करियर की 18वीं 100 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। सलमान खान सिकंदर रिलीज से पहले 17 सौ करोड़ी फिल्मों के साथ सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में देने वाले एक्टर थे। बता दें कि सलमान खान के बाद जिस बॉलीवुड एक्टर के पास सबसे ज्यादा 100 करोड़ी हैं, उनका नाम अक्षय कुमार है। अक्षय के खाते में 16 फिल्में ऐसी हैं जिन्होंने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।