श्रद्धा कपूर से लेकर करीना कपूर, सोनाक्षी सिन्हा तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में कहा साल 2024 को अलविदा, देखें झलक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज पूरा देश नए साल के जश्र्न में डुबा हुआ है। बीती रात सभी ने साल 2024 को पार्टी कर अपने अपने अंदाज में अलविदा कहा और नए साल का स्वागत भी किया। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स कहां पीछे रहने वाले थे। बॉलीवुड सेलेब्स भी साल 2024 को अलविदा कहकर नए साल का जश्न मना रहे हैं। कई सेलेब्स फैमिली के साथ पार्टी करके इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं तो कुछ ट्रिप के लिए विदेश निकल गए हैं। करीना कपूर से लेकर श्रद्धा कपूर तक सेलेब्स ने शानदार तरीके से नया साल सेलिब्रेट किया है। वहीं शिल्पा शेट्टी ने भी पूरे परिवार के साथ 2024 को अलविदा कहा है। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

करीना कपूर

करीना कपूर हर साल की तरह अपनी फैमिली के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए बाहर जाती हैं। इस साल करीना स्विट्जरलैंड अपनी फैमिली के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रही हैं। क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक करीना ने अपना खास दिन अच्छे से सेलिब्रेट किए हैं। वो अपने सेलिब्रेशन की झलक फैंस को दिखा रही हैं क्रिसमस से लेकर अब तक करीना ने कई फोटोज शेयर की हैं।

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर ने न्यू ईयर पर फैंस के लिए अपनी कुछ क्यूट फोटोज शेयर की हैं इन फोटोज में वो ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- सच और झूठ? मैं आज 11 बजे सो जाऊंगी।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो ठंड का मजा लेती नजर आ रही हैं। उसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें अपनी गैंग के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं।

दीया मिर्जा

दीया मिर्जा नए साल का जश्न मनाने के लिए श्रीलंका गई हैं श्रीलंका में बीच पर रेस्ट करते हुए दीया मिर्जा ने अपनी कई फोटोज शेयर की हैं। दीया की बीच फोटोज को बहुत पसंद किया जा रहा है।

अजय देवगन-काजोल

काजोल फैमली की अनसीन फोटोज अक्सर शेयर करती रहती हैं साल 2024 को अलविदा कहते हुए उन्होंने कुछ प्यारी सी फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वो बेटे युग और फैमिली के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा इस समय पति जहीर इकबाल के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं उन्होंने जहीर के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फायरवर्क्स एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।