
Panna News: अचानक बदले मौसम के चलते धान खरीदी केन्द्रों में रखी धान भींग गई। जिसकी जानकारी लगते ही शाहनगर एसडीएम श्रुति अग्रवाल के निर्देशन में शाहनगर जेएसओ मेघा चंदेलत ने बिसानी केन्द्र क्रमांक बिसानी क्रमांक ०२ का औचक निरिक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र क्रमांक बिसानी-1 का दायित्व संभाल रहे केन्द्र प्रभारी ने बताया अभी तक 20 हजार 3 सौ 72 क्विंटल की खरीदी हो चुकी है। जिसमें २१६४ क्विंटल धान का परिवहन कराया जा चुका है। बिसानी केन्द्र क्रमांक-2 का निरीक्षण किया गया जहां केन्द्र का दायित्व संभाल रहे समिति प्रबंधक ब्रजेश चौबे ने बताया की अभी तक 27130 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है और 7867 क्विंटल का परिवहन कराया जा चुका है एवं बोरी गांव में धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया गया।
जहां सन्यासी स्व सहायता समूह शाहनगर का दायित्व संभाल रहे केन्द्र प्रभारी गणेश रजक ने बताया की अभी तक 21 हजार 4 सौ 15 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है जिसमें 7 हजार क्विंटल से अधिक धान का परिवहन किया जा चुका है। धान की सुरक्षा की दृष्टि से सभी उपार्जन केन्द्रों में जेएसओ मेघा चंन्देल ने तिरपाल की व्यवस्था किये जाने हेतु सभी नोडल अधिकारियोंं को निर्देशित किया। परिवहन की धीमी रफ्तार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए परिवहन कार्य में तेजी लानें के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन की उपार्जित धान को हर दिन ई-उपार्जन पोर्टल पर दर्ज करना है एवं किसानों से एफएक्यू गुणवत्ता की ही धान खरीदा जाए। साथ ही किसानों से क्रय की गई धान को बारिश होने की स्थिति में खराब न हो इसके लिए त्वरित रूप से तिरपाल व कवर का इंतजाम कराया गया। जिससे किसानों की धान को बर्बाद होने से बचाया जा सके। साथ ही मौसम की खराबी को देखते हुए शासन ने ३० दिसम्बर, ३१ दिसम्बर व ०१ जनवरी की खरीदी स्थगित कर दी गई है। जिन किसानों के स्लाट बुक कराये गये थे उनकी अवधि 5 दिवस को बढा दी गयी।
इनका कहना है
सुबह बारिश का दौर जैसे ही शुरू हुआ तत्काल शाहनगर, बोरी, बिसानी धान उपार्जन केन्द्रों में धान के रखरखाव के इंतजाम के लिए शाहनगर जेएसओ मेघा चंदेल को निर्देशित किया गया था। जहां उनके द्वारा तिरपाल की व्यवस्था कराने के साथ ही धान को सुरक्षित करने के निर्देश दिये।
श्रुति अग्रवाल, एसडीएम शाहनगर