विवाह पंचमी से सफला एकादशी तक, दिसंबर महीने में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू पंचांग का नौवां महीना चल रहा है और इसी बीच शुरू होने वाला है अंग्रेजी कैलेंडर का आखिरी महीना दिसंबर। यह महीना भी व्रत और त्योहार के लिहाज से खास माना गया है। इस महीने में विवाह पंचमी से लेकर मोक्षदा एकादशी, मंगल पूजा, सफलता एकादशी और अन्नपूर्णा जयंती तक कई सारे अहम व्रत आते हैं। इसके अलावा हर महीने आने वाले व्रत जैसे मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत और मासिक दुर्गा अष्टमी भी आएंगे।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, दिसंबर महीने में ही सूर्य देव राशि परिवर्तन करने वाले हैं, वे धनु राशि में गोचर करेंगे और इसी के साथ खरमास की शुरुआत भी हो जाएगी। वहीं सूर्य के मकर राशि में गोचर करने पर खरमास का समापन होगा। फिलहाल, जानते हैं दिसंबर में आने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट, तिथि और दिन के साथ…

दिसंबर महीने में आएंगे ये व्रत और त्योहार

दिनांक 

दिन 

व्रत और त्योहार

01 दिसंबर 2024 

रविवार 

मार्गशीर्ष अमावस्या

05 दिसंबर 2024 

गुरुवार 

विनायक चतुर्थी

06 दिसंबर 2024 

शुक्रवार 

विवाह पंचमी

07 दिसंबर 2024 

शनिवार 

चम्पा षष्ठी

8 दिसंबर 2024 

रविवार 

भानु सप्तमी ,मासिक दुर्गा अष्टमी

11 दिसंबर 2024 

बुधवार 

मोक्षदा एकादशी

12 दिसंबर 2024 

गुरुवार 

मत्स्य द्वादशी

13 दिसंबर 2024 

शुक्रवार 

मार्गशीर्ष माह का अंतिम प्रदोष व्रत

14 दिसंबर 2024 

शनिवार 

दत्तात्रेय जयंती

15 दिसंबर 2024 

रविवार 

अन्नपूर्णा जयंती

18 दिसंबर 2024 

बुधवार 

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी

22 दिसंबर 2024 

रविवार 

पौष माह के कृष्ण पक्ष की भानु सप्तमी

23 दिसंबर 2024 

सोमवार 

रुक्मिणी अष्टमी

26 दिसंबर 2024 

गुरुवार 

मंडल पूजा

27 दिसंबर 2024 

शुक्रवार 

सुरुप द्वादशी

28 दिसंबर 2024 

शनिवार 

सफला एकादशी

29 दिसंबर 2024 

रविवार 

पौष महीने की मासिक शिवरात्रि

30 दिसंबर 2024 

सोमवार 

पौष अमावस्या

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।