विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रदर्शित किये मॉडल

Panna News: सीएम राइज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेन्द्रनगर में आज संकुल प्राचार्य राजेश रैकवार सहित गणमान्यजनों की उपस्थिति में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें जनशिक्षा केन्द्र अंतर्गत आने वाली समस्त शासकीय माध्यमिक एवं हाईस्कूल शालाओं के बच्चों द्वारा विविध आकर्षक मॉडल तैयार कर विज्ञान प्रदर्शनी में लगाये गये माडल विषयगत विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण विषय पर आधारित रोचक एवं आकर्षक रहे। विज्ञान प्रदर्शनी को संकुल प्राचार्य सहित उपस्थित समस्त विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा शासन के तय मानक बिन्दुओं पर केन्द्रित कर बारीकी से मूल्यांकन व परीक्षण किया गया। निर्णायक मंडल विषय पर्यावरण से प्राप्त परिणामस्वरूप प्रदर्शनी में प्रथम आस्था गौतम शासकीय उमावि देवेन्द्रनगर, द्वितीय स्थान लक्ष्मी गोस्वामी शासकीय हाईस्कूल सुंदरा, इसी प्रकार मॉडल गणित विषय में प्रथम अनुराधा दहायत शासकीय माध्यमिक शाला इटवां तिल्हा, द्वितीय रागिनी यादव शासकीय माध्यमिक शाला गिरवारा।

यह भी पढ़े –अखण्ड दरबार बंगला जी में श्री 108 साप्ताहिक पारायण महायज्ञ का शुभारंभ, सात दिनों तक कार्यक्रम की शोभा बढायेंगे अध्यात्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञान विषय में प्रियंका कुशवाहा शसाकीय कन्या उमावि देवेन्द्रनगर, द्वितीय स्थान लक्ष्मी चौधरी शासकीय माध्यमिक शाला इटवां तिल्हा, सामाजिक विज्ञान में तनु कुशवाहा शासकीय उमावि देवेन्द्रनगर, द्वितीय आकांक्षा सेन शासकीय माध्यमिक शाला मझगांव सुंदरा चयनित किये गये। चयनित प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त बच्चों को संकुल प्राचार्य द्वारा शील्ड व प्रशास्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया। प्राचार्य ने विज्ञान प्रदर्शनी मे बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह एक ऐसा आयोजन या प्रदर्शन है जो अवधारणाओं को खोजों, प्रयोगों और नवाचारों को प्रदर्शित और समझकर छात्रों और व्यक्तियों को संलग्न और शिक्षित करता है। इससे बच्चों में टीम भावना, संचार, समस्या-समाधान आलोचनात्मक सोच सहित कई तरह के कौशलों को विकसित एवं आत्मप्रोत्साहित कर जीवन पर्यंत उत्सर्जित करने का काम करता है। इस प्रतियोगिता में जनशिक्षक चैतन्य महाप्रभु पाण्डेय, हेतराम सिंह गौड, संजय पाण्डेय, सहायक समन्वयक मनोज विश्वकर्मा, रामजी कुशवाहा, रामप्रमोद मिश्रा एवं निर्णायक मंडल में संकुल स्तरीय वरिष्ठ शिक्षक विनोद अवस्थी, मुकेश खरे, श्रीमती बबीता रावत, संगीता कुजूर, उमा मिश्रा, अरूणा श्रीवास्तव, रामनारायण पाठक, धीरज सेन सहित अन्य प्रतिभागी विद्यालयों से आये हुए शिक्षकगण एवं समस्त संकुल विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा। 

यह भी पढ़े –शहर में चार दिन में एक दर्जन लोगों को आवारा कुत्ते ने काटकर किया घायल, खुलेआम घूम रहे है कुत्तों के झुण्ड, जिसमें पागल कुत्ते भी शामिल