
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र की मोदी 3.0 सरकार के प्रस्तावित ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग में गुरुवार को देश में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ विधेयक को स्वीकृति दे दी है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक इसे संसद में पेश किया जा सकता है।
इस संबंध में बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में वन नेशन वन इलेक्शन पर बेबाकी से अपनी बात रखी थी। दरअसल, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि बार-बार चुनाव देश की प्रगति में अवरोध डालने का काम करते हैं। उन्होंने कहा था कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकसित हो रहा है।