
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर मंगलवार को खेले गए मुकाबले में भी उनका बल्ला खामोश रह गया। इस दौरान वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। मौजूदा सीजन में पंत के बल्ले से केवल 106 रन निकले हैं। जानकारी के लिए बता दें, लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपयों में खरीदा था। लेकिन पंत के लगातार खराब प्रदर्शन के चलते टीम की टेंशन बढ़ती जा रही है।
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक कुल 9 मैच खेल चुकी है। इन 9 मुकाबलों में उन्हें कुल 5 सफलताएं हाथ लगी हैं। वहीं, 4 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 5 मैचों में जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स पॉइंट्स टेबल पर 5वें स्थान पर है। दिल्ली कैपिट्ल के खिलाफ हार के बाद फिल्हाल टीम के खाते में 10 पॉइंट्स है और उनका नेट रन रेट -0.054 है।
दिल्ली कैपिटल्स के 27 करोड़ी कप्तान ऋषभ पंत ने टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में अब तक केवल 106 रन ही बनाए हैं। खेले गए सभी 9 मैचों में से केवल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में उनका बल्ला चला था। बीते 14 अप्रैल को खेले गए उस मैच में उन्होंने टीम के लिए 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि, इसके बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 5 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा था। बता दें, सीजन में पंत का का स्ट्राइक रेट 96.36 और औसत 13.25 रन की है। ये गणित अगर समझे तो पंत ने खेले गए इन 9 मैचों में से हर मैच में केवल 15 रन ही बना पा रहे हैं।
बताते चलें, पंत का लगातार खराब प्रदर्शन उनकी टीम पर काफी भारी पड़ रहा है। अगर अब भी उनका बल्ला नहीं बोलता है तो प्लेऑफ में जाने का रास्ता उनके लिए काफी मुश्किल हो सकता है। बता दें, प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स को अब भी बचे हुए 5 मैचों में से 4 में जीतना होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स के क्प्तान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मैच में गोल्डन डक हो गए थे। बता दें, डीसी के खिलाफ सीजन के पहले मैच में भी वह जीरो पर आउट हुए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोग मीम बनाकर ऋषभ पंत को ट्रोल कर रहे हैं। आइए देखते हैं पंत पर बन रहे कुछ मीम।