रूस अपना रहा हाइब्रिड युद्ध की रणनीति! यूक्रेन को कमजोर करने के लिए यूरोप-अमेरिका बने मोहरा? CSIS रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। रूस जीतने के लिए यूक्रेन पर लगातार बड़े हमले कर रहा है। इस बीच अमेरिका स्थित सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने अमेरिका और यूरोप के खिलाफ ‘शैडो वॉर’ छेड़ा है। इसमें साइबर हमले और जासूसी जैसी कई गतिविधियां शामिल हैं। रूस के द्वारा ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि वह यूक्रेन को पश्चिम देशों से मिल रही मदद को कम और कमजोर कर सके। 

यूरोप में हुए कई हमले

रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में यूरोप में कई हमले हुए हैं। इन हमलों में सैन्य ठिकानों में विस्फोट और सरकारी ईमेल हैकिंग के साथ समुद्र के नीचे केबल काटने के मामले शामिल हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस और यूक्रेन का युद्ध 2022 से शुरू हुआ है और तभी से यूरोप में इस तरह की घटनाओं में तीन गुना इजाफा हुआ है। 

क्या है रूस का प्लान?

कुछ विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि रूस ने अमेरिका और यूरोप के खिलाफ शैडो वॉर इसलिए छेड़ा है ताकि वह यूक्रेन की मदद करने में संकोच करें। यूक्रेन को हराने की यह रूस की एक रणनीति है। सीएसआईएस की रिपोर्ट आने के बाद कुछ विशेषज्ञों के मन में यह सवाल है कि क्या इसी विश्व युद्ध तीन की शुरुआत माना जा सकता है? ऐसा इसलिए क्योंकि एक तरफ तो ताबड़तोड़ हमले हो रहे हैं लेकिन दूसरी ओर शैडो वॉर भी जारी है।