
Panna News: शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दिनांक २७ एवं २८ फरवरी दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.एस.पी.एस. परमार के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत के महान वैज्ञानिक रहे सीव्ही रमन के चित्र पर माल्यापर्ण के साथ हुआ। महाविद्यालय की छात्राओ नंदनी, कृति निशिमा द्वारा सरस्वती वंदना की गई। कार्यक्रम समन्वयक सहायक प्राध्यापक भौतिक शास्त्र नंद कुमार पटेल ने बताया कि कार्यक्रम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता और युवाओं को नवाचार के लिए पे्ररित करने के उद्देश्य से किया गया है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का दिन महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा २८ फरवरी १९२८ को रमन प्रभाव की खोज की याद में मनाया जाता है। रमन प्रभाव की खोज के लिए डॉ. सी.व्ही रमन को वर्ष १९३० में नोबल पुरूस्कार दिया गया था उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस २०२५ की थीम विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना है। नई थीम के अंतर्गत विज्ञान की नई खोजों, नवाचारों और स्टार्टअप्स पर चर्चा हुई।
प्रथम दिवस २७ फरवरी को उपस्थित विषय विशेषज्ञ आदित्य कुमार एचओडी केबीपीजी कालेज मिर्जापुर ने वर्तमान में बढ़ती ऊर्जा की समस्याओ को सोलर प्लेट के माध्यम से कैसे निपटा जाये को लेकर चर्चा करके बताया कि सोलर पैनल लगाने से बिजली की लागत कम होगी व्यक्तियों व कंपनियों दोनों के लिए सोलर पैनल बुद्धिमान वित्तीय निर्णय के प्रति के रूप में उभरा है। विभागाध्यक्ष भौतिक शास्त्र पीजी कालेज दतिया डॉ. एस.सी. कौशिक ने रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी का उपयोग विशेष आणविक संरचनाओं और उनके पैटर्न निर्धारण करने के लिए संबंबध में समझाया तथा बताया कि अणु नेैनोकणे और सूक्षम परमाणुओं से मिलकर बने होते है। उनकी गति की समझने के लिए रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी का उपयोग किया जाता है। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. पी.पी. मिश्रा ने बताया कि रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी रसायनिक संरचनाओं क्रिस्टलीयता और आणविक अंत: क्रियाओं का गहराई से अध्ययन करने में सहायक है। रसायन शात्र की एसओडी डॉ. मनोरमा गुप्ता ने दैनिक जीवन में विज्ञान का उपयोग, प्रयोगशाला में स्पेक्ट्रोस्कॉपी का उपयोग और स्वरोजगार कैसे उत्पन्न किए जाएं पर विशेष चर्चा की।
विज्ञान प्रश्नोत्तरी में भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता हुई आयोजित
विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रश्नोत्तरी, भाषण तथा पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम स्थान प्रतिमा कुशवाहा, ध्रव पाण्डेय, रश्मि कुशवाहा टीम को, द्वितीय स्थान महक गुप्ता, खुशी सोनी, नंदनी गुप्ता तृतीय स्थान अजय सिंह यादव, अर्नेश दहायत, आकांक्षा जडिया टीम को प्राप्त हुआ। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृति पाठक, द्वितीय स्थानभूमि जैन, तृतीय स्थानअजय यादव को प्राप्त हुआ। वहीं पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थानप्रांशी रैकवार द्वितीय स्थान पृथा राजे परमार, तृतीय स्थान भूमि जैन को प्राप्त हुआ। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को गोल्ड सिल्वर तथा रजत पदक तथा प्रमाण पत्र देकर पुरूस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. आर.एम. दत्ता, डॉ. मनोज कुमार शुक्ला, डॉ. आनंद चौरसिया, डॉ. बी. एन. जायसवाल, डॉ. धरमु प्रसाद कुशवाहा, सिद्धू सिंह, डॉ. चरणजीत यादव, दतिया से डॉ. निशांत खरे, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. अमिता सिन्हा, अरविंद निषाद, श्रीमती रचना गुप्ता, डॉ. प्रवीण गुप्ता सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।