
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसन्न कर रहे हैं। इस बीच राजनीतिक गलियारों में भी पर्व का काफी जोश देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसी के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
#WATCH | Madhya Pradesh CM Mohan Yadav performs puja of lord Shiva at Mahakaleshwar Jyotirlinga temple on the occasion of #Mahashivratri2025 pic.twitter.com/oRodZvBEIM
— ANI (@ANI) February 26, 2025
सीएम रेखा गुप्ता ने दी शुभकामनाएं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “मेरी ओर से समस्त भारतवासियों को शिवरात्रि के इस महापर्व की बहुत सारी शुभकामनाएं और बधाई। मैं प्रार्थना करती हूं कि भोलेनाथ और मां गौरा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और दिल्ली और देश तरक्की करें।