रमजान में खजूर खाकर तोड़ा जाता है रोजा, जानें कहां सबसे ज्यादा पाया जाता है ये फल और क्या हैं इसके फायदे?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुस्लिम समुदाय में रमजान का महीना काफी ज्यादा पाक माना जाता है। 29 से 30 दिन के इस महीने में मुसलमान सुबह से शाम तक खाने, पीने के साथ धूम्रपान जैसी चीजों से भी दूर रहते हैं। रमजान के महीने में सूरज डूबने के बाद ही अपना रोजा खोला जाता है। इस समय कई सारे लोग फल या खजूर के साथ अपना रोजा खोलते हैं। रमजान में कई समय से खजूर ही पसंदीदा चीज बनी हुई है। खजूर और पानी के साथ अपना रोजा खोला जाता है, साथ ही कुरान में भी इसका जिक्र किया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा खजूर कहां पर पाए जाते हैं? अगर नहीं, तो चलिए इसकी पैदावार के साथ-साथ इसके फायदे जानते हैं। 

कहां पर सबसे ज्यादा पाया जाता है खजूर?

रमजान के महीने में पूरी दुनिया के मुसलमानों के घर में खजूर का आना बढ़ जाता है। बाजारों में एक से बढ़कर एक अच्छे खजूर मिलते हैं। खजूर की सबसे ज्यादा पैदावार मिस्र, सऊदी अरब और अल्जीरिया में होती है। यहां पर दुनिया के करीब आधे खजूर पादा होते हैं। खजूर के पेड़ की देखभाल सही से की जाए तो यह 1 हजार से भी ज्यादा साल तक रह सकते हैं। 

क्या हैं खजूर के फायदे?

खजूर खाने के फायदे के बारे में जानें तो, इसके कई सारे फायदे होते हैं। खजूर नए हों या पुराने उनमें भरपूर मात्रा में विटामिन, खनिज और फाइबर पाया जाता है। साथ ही खजूर में एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। फलों में पाए जाने वाली नेचुरल शुगर फ्रुक्टोज की मात्रा भी भरपूर होती है। इसलिए ही रमजान के महीने में पूरे दिन बिना खाना-पानी के भी लोग भूखे रह लेते हैं।