
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी पर जांच जारी है। मुंबई और गुवाहाटी पुलिस लगातार रणवीर इलाहाबादिया की तालाश कर रहे हैं। लेकिन अभी भी रणवीर इलाबादिया पुलिस की संपर्क से बाहर है। इस बीच मुंबई और गुवाहाटी पुलिस ने जानकारी दी है कि रणवीर इलाहाबादिया लगातार जांच एजेंसियों के संपर्क से बाहर है। रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज है।
गिरफ्त से बाहर रणवीर इलाहाबादिया
मुंबई और गुवाहाटी पुलिस ने जानकारी दी है कि रणवीर इलाहाबादिया लगातार जांच एजेंसियों के संपर्क से बाहर है। महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट और गुवाहाटी पुलिस ने रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, और पुलिस मामले की जांच भी कर रही है, लेकिन रणवीर ने अभी तक एजेंसियों से संपर्क नहीं किया है।
मुंबई और गुवाहाटी पुलिस ने कहा है कि महाराष्ट्र साइबर और गुवाहाटी पुलिस के अलावा जयपुर पुलिस ने भी रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन वह अभी तक उनसे भी संपर्क में नहीं आया है। महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने रणवीर को 24 तारीख को पेश होने का आदेश दिया है।