
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूक्रेन इंटेलिजेंस ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि रूसी सेना कभी भी कीव पर न्यूक्लियर हमला कर सकता है। यूक्रेन ने ये सब अपने इंटेलिजेंस के हवाले से कहा है। यूक्रेन का दावा है कि रूस इंटरकॉन्टीनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल RS-26 Rubezh को दागने की तैयारी में है। मिसाइल को कपुस्टिन यार एयर बेस से लॉन्च किया जाएगा। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि मिसाइल हमले में परमाणु वेपन न हो, हो भी तो कम खतरनाक वाले या कम मात्रा में होंगे। मिसाइल को MIRV तकनीक से लैस बताया जा रहा है।
खबरों के मुताबिक मिसाइल का वजन 36 हजार किलोग्राम है। इसमें एक साथ 150/300 किलो टन के 4 हथियार जोड़े जा सकते हैं। इसकी ये विशेष खासियत है कि एक समय पर एक साथ चार अलग अलग टारगेट्स को भेद सकती है। मिसाइल Avangard हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल को ले जाने की क्षमता है।