
Panna News: पन्ना जिले के अजयगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक २१ वर्षीय युवती के साथ छेडख़ानी किए जाने और दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पीडिता फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा दो आरोपियो लेखराम यादव उम्र २५ वर्ष तथा राम बहादुर कोरी उम्र २५ वर्ष के विरूद्ध छेड़छाड़ करने एवं दुष्कर्म किए जाने की धाराओं एवं अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार पीडिता का घर खे्रत में बना हुआ है जहां पर वह रहते हुए वह अपने खेत की रखवाली करती थी।
घटना दिनांक २२ अप्रैल की रात्रि को दोनों आरोपीगण रात्रि में करीब ११:३० बजे वहां पहुंच गए और पीडिता के साथ छेडख़ानी करने लगे। आरोपी लेखराम यादव द्वारा बलपूर्वक युवती को पकड लिया गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपीगणों द्वारा घटना की जानकारी किसी को देने और रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद भयभीत युवती द्वारा अपने परिजनो को इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद अजयगढ थाना में पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी बखत सिंह ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम सक्रिय है और जल्द ही आरोपियों को पकड लिया जायेगा।