
डिजिटल डेस्क, मुंबई। म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। एआर रहमान की तबीयत खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। वे चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती है गर्दन में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां उनकी ईसीजी और इकोकार्डियोग्राम जैसे टेस्ट किए जा रहे हैं। इस खबर को सुनने के बाद फैंस रहमान की चिंता कर रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
कब तक होंगे डिस्चार्ज?
बता दें कि, एआर रहमान को रविवार सुबह चेन्नई के ग्रीम्स रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है उन्हें सुबह करीब 7 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल ले जाया गया था। स्पेशल डॉक्टर्स की टीम उन्हें देख रही है। खबरों के मुताबिक एरआर रहमान सिंगर हाल ही में लंदन से लौटे हैं। वे रमजान के रोजे भी रख रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें डिहाइड्रेशन की शिकायत हुई। ऐसे में उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। फिलहाल उनकी तबीयत पहले से बेहतर है और डॉक्टर्स उनके सभी जरूरी टेस्ट कर रहे हैं। सब कुछ सही रहा तो शाम तक उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
बीते साल हुआ था तलाक
ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने नवंबर 2024 में सायरा बानो से तलाक ले लिया था। सिंगर ने शादी के 29 साल बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए अपना डिवोर्स अनाउंस किया था जिसने हर किसी को हैरान उनके तीन बच्चे रहीमा, खतीजा और अमीन हैं और तलाक के समय उनके बच्चों ने भी सभी से अपील की थी कि इस नाजुक घड़ी में लोग उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखे। हालंकि फैंस अब उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।