मोटरसाइकिल सवारों पर तेंदुए का हमला, दो लोग बुरी तरह हुए घायल

Bhaskar Jabalpur
Bhaskar Jabalpur

Nashik News : दिंडोरी तहसील में फिर से एक बार तेंदुए ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। सड़क से गुजरने वाले दो मोटरसाइकिल सवाराें पर तेंदुए ने हमला किया। इसमें दो लोग घायल हुए। इस परिसर में मंगलवार को दूसरी बार तेंदुए ने मोटरसाइकिल सवारों को निशाना बनाया। इसलिए ग्रामीणों ने तेंदुए का तत्काल बंदोबस्त करने की मांग की। शाम साढ़े सात बजे के आसपास दिंडोरी तहसील के निलवंडी -मडकीजांब- जांबुटके परिसर से जांबुटके परिसर से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे बाजीराव तुकाराम पाटील और सुभाष श्रीराम अपसुंदे पर तेंदुए ने हमला किया। इसमें वह मामूली रूप से घायल हुए। ग्रामीण अस्पताल में दोनो पर प्राथमिक इलाज किया गया। कुछ दिनों पूर्व भी परिसर में एक युवक पर तेंदुए ने हमला किया था। इसलिए ग्रामीणों ने तत्काल रूप से तेंदुए का बंदोबस्त करने की मांग वनपरिक्षेत्राधिकारी सुशांत पाटील के पास की हैं।