मुला-मुठा नदी के संवर्धन के लिए 50 करोड़ रुपए, पुणे मनपा को उपलब्ध कराने की मंजूरी

Bhaskar Jabalpur
Bhaskar Jabalpur

Mumbai News : राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मुला-मुठा नदी के संवर्धन के लिए प्राप्त 50 करोड़ रुपए पुणे मनपा को खर्च करने के लिए उपलब्ध कराने को मंजूरी दी है। मंगलवार को राज्य के पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस बारे में शासनादेश जारी किया है। इसके मुताबिक पुणे मनपा को अपने हिस्से की राशि की व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। इससे पहले केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय नदी संवर्धन योजना के तहत पुणे शहर की मुला-मुठा नदी संवर्धन के लिए 990 करोड़ 26 लाख रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार को 85 प्रतिशत राशि यानी 841 करोड़ 72 लाख रुपए उपलब्ध कराना है। जबकि शेष 15 प्रतिशत राशि यानी 148 करोड़ 53 लाख रुपए पुणे मनपा को देना है। इसके तहत केंद्र सरकार चरण बद्ध तरीके से मुला-मुठा नदी संवर्धन परियोजना के लिए राशि उपलब्ध करा रही है। जबकि पुणे मनपा को अपने हिस्से की राशि के खर्च का वहन करना पड़ता है।