
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की सीएम आतिशी ने दावा किया है कि, दिल्ली पुलिस पंजाब के सीएम भगवंत मान का जो घर दिल्ली में है उस पर रेड करने के लिए पहुंची है। उन्होंने कहा है कि, बीजेपी वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चादर बांट रहे हैं, लेकिन वो किसी को नहीं दिखता है। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने के लिए पहुंच जाते हैं। सीएम आतिशी ने आगे कहा कि, दिल्ली की जनता बीजेपी को सीधे 5 फरवरी को ही जवाब देगी।
अधिकारी का बयान आया सामने
इसी दौरान एक अधिकारी ने बताया है कि चुनाव आयोग के सी विजिल एप पोर्टल की मदद से ही शिकायत मिली है कि यहां से कैश बांटा जा रहा है। इसलिए जांच के लिये आए हैं। पंजाब डीआईजी से अंदर जाने की परमिशन ली जा रही है और दिल्ली में पंजाब के सीएम भगवंत मान का घर कपूरथला हाउस है। अधिकारी ने आगे बताया है कि, चुनाव आयेगा की टीम की तरफ से तीन लोगों के अंदर जाने की अनुमति मांगी जा रही है। जिसमें से एक कैमरापर्सन और दो चुनाव अधिकारी हैं।
आतिशी का क्या है कहना?
भगवंत मान के घर पर रेड पड़ने के बाद आतिशी का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि, दिल्ली पुलिस @BhagwantMann के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुँच गई है। भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं- वो नहीं दिखता। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुँच जाते हैं। वाह री भाजपा! दिल्ली वाले 5 तारीख़ को जवाब देंगे!
यह भी पढ़े –महाकुंभ भगदड़ डीसी मोहम्मद रोशन ने कहा, आज देर शाम बेलगावी पहुंचेंगे चारों मृतकों के शव