
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होने जा रही है। 9 दिनों का यह पर्व मां दुर्गा का होता है। लोग माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं। 9 दिनों में मां दुर्गा के नौं रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। पहले दिन शैलपुत्री का होता है। दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। तो वहीं तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। इस दिन भूरे रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है। भूरा रंग को प्राकृतिक परिदृश्य और ताकत का प्रतीक माना जाता है। कोई भी पर्व क्यों न हो महिलाओं को बेहद अच्छे से तैयार होकर त्योहार मनाना काफी अच्छा लगत है। नवरात्रि पर महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट पहनकर ही पूजा-पाठ करती हैं। अब नवरात्रि शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। तो ऐसे में ज्यादातर महिलाओं ने तो ये तय भी कर लिया होगा कि उन्हें हर दिन क्या पहनना है। लेकिन अगर आपने अब तक डिसाइड नहीं किया है तो हम आपके लिए बेहद खूबसूरत ऑप्शन्स लेकर आए हैं। तो चलिए देखते हैं कि नवरात्रि के तीसरे दिन आप भूरे रंग के कौन से आउटफिट्स पहन सकते हैं?
ब्राउन अनारकली सूट

ब्राउन शरारा सेट

ब्राउन लॉन्ग स्कर्ट

ब्राउन सूट सेट

ब्राउन साड़ी

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।