महिला सुरक्षा को लेकर सपा का विरोध प्रदर्शन, बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी से गूंज उठी संसद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया जा रहा है। सोमवार (24 मार्च) को संसद के बाहर समजवादी पार्टी के सांसदों ने इसी मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसदों ने महिलाओं की असुरक्षा पर चिंता व्यक्त की। इतना ही नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा एमपी ने अवधेश प्रसाद ने कहा कि महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार अयोध्या में हुए हैं।

हाथों में बैनर लिए किया प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान सभी सांसदों के हाथों में बैनर लिए जोरदार नारेबाजी की। बैनर पर लिखा था ‘यूपी की बेटियों को न्याय दो, न्याय दो’। 

यह भी पढ़े –टी राजा सिंह को लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया आगाह, बुलेटप्रूफ कार में घूमने-गनमैन साथ रखने की सलाह पर विधायक का बड़ा बयान

जया बच्चने का सरकार पर प्रहार

सपा सांसद जया बच्चन ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन युवतियों का रेप करके उन्हें मार दिया जा रहा है, जो बहुत ही चिंताजनक है। बनारस, अयोध्या और बलिया में ऐसी घटनाएं हुईं। सरकार की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।

‘लड़कियों को मारकर लटकाया’ 

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि राज्य में स्थिति यह हो गई है कि लड़कियों को मारकर लटका दिया जाता है। पहले अयोध्या, फिर बनारस और बलिया में भी यही हुआ। कोई सुनने वाला नहीं है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह भंग हो चुकी है। हमारी मांग है कि अन्याय करने वालों को दंड मिले और पीड़ितों को न्याय मिले। अगर ऐसा नहीं हो सकता है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दें।”