
New Delhi News. केंद्र सरकार ने रायगढ़ जिले में खार भूमि तटबंधों की स्थिति का आकलन और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसी तरह के ड्रोन सर्वेक्षण से साफ इंकार किया है। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने राज्यसभा में भाजपा सांसद धैर्यशील पाटिल के पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्र को सूचित किया गया है कि ऐसा कोई सर्वेक्षण नहीं किया जा रहा है।
चौधरी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा विश्व बैंक की सहायता से राष्ट्रीय चक्रवात जोखिम शमन परियोजना को लागू किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत रायगढ़ जिले में नरवेल बेनावाले और कचाली पिटकारी खारलैंड योजना और पालघर जिलमें वाधिव खारलैंड योजना, इन 3 परियोजनाओं के नवीनीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। इन तीनों परियोजनाओं द्वारा कुल 2,052 हेक्टेयर क्षेत्र को पुनः प्राप्त किया गया है। इसके अलावा, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में कोंकण आपदा न्यूनीकरण परियोजना के अंतर्गत केंद्रीय सरकार की सहायता के साथ 41 खारलैंड परियोजनाओं को स्वीकृत किया गया है और इन सभी परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है।