महाराष्ट्र में 20 नवंबर को और झारखंड में 2 चरण में होंगे मतदान, 23 नवंबर को होगी वोटों की गिनती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा और जम्मू-क्श्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद इलेक्शन कमीशन आज (15 अक्टूबर) झारखंड और महाराष्ट्र उपचुनाव की डेट्स का एलान करने जा रहा है। इसी सिलसिले में चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस जारी है। महाराष्ट्र में कुल 288 सीटों पर चुनाव होने हैं और झारखंड में 81 सीटों पर। इसी के साथ, चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान कर सकता है।

आपको बता दें कि, झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। वहीं, अगर महाराष्ट्र की बात कें तो राज्य विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म होने जा रहा है।

यह भी पढ़े –महाराष्ट्र और झारखंड की चुनावी तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग की दोपहर साढ़े तीन बजे पीसी