महायुति में फाइनल हुआ विभागों का बंटवारा! भाजपा के पास रहेगा गृह और राजस्व, शिवसेना और एनसीपी के पाले में जाएंगे ये अहम मंत्रालय

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में कुछ ही देर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृ्त्व वाली महायुति सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। कहा जा रहा है कि महायुति सराकर के मंत्रिमंडल में 39 विधायक को जगह मिल सकती है। हालांकि, खबरे हैं कि एकनाथ शिंदे के गृह मंत्रायल की मांग के बावजूद भाजपा इसे अपने पास ही रखेगी। सूत्रों की मानें तो भाजपा के पाले में गृह, राजस्व, सिंचाई और शिक्षा जैस बड़े विभाग जा सकते हैं। फिलहाल, यह साफ नहीं हुआ है कि इन मंत्रालयो का जिम्मा किसे सौंपा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, महायुति सरकार के कैबिनेट विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। माना जा रहा है कि कैबिनेट में भाजपा के पाले से 20 को मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, भाजपा मंत्री पद की संख्या को कम भी कर सकती है। जबकि, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से 13 और अजित पवार से 10 विधायकों के शपथ लेने की उम्मीद है।

एनसीपी-शिवसेना को ये मंत्रालय मिलने की अटकलें?

सूत्रों की मानें तो शिवसेना को शहरी विकास, आवास, उद्योग, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यटन, आईटी, मराठी भाषा और एमएसआरडीसी विभाग सौंपा जा सकता है। जबकि, एनसीपी को वित्त, सहकारिता और खेल विभाग जैसे अहम मंत्रालयों का जिम्मा मिलना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, बीजेपी गृह, राजस्व, बिजली, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा और सिंचाई भाषा और एमएसआरडीसी विभाग अपने पास रख रही है।

बीजेपी से संभावित विधायकों के नाम

नितेश राणे

पंकजा मुंडे

गिरीश महाजन

शिवेंद्र राजे

देवेन्द्र भुयार

मेघना बोर्डिकर

जयकुमार रावल

मंगलप्रभात लोढ़ा

शिवसेना से संभावित विधायकों के नाम

उदय सामंत, कोकण

शंभुराजे देसाई, पश्चिम महाराष्ट्र

गुलाबराव पाटील, उत्तर महाराष्ट्र

दादा भुसे, उत्तर महाराष्ट्र

संजय राठोड, विदर्भ

संजय शिरसाट, मराठवाडा

भरतशेठ गोगावले, रायगड

प्रकाश अबिटकर, पश्चिम महाराष्ट्र

योगेश कदम, कोकण

आशिष जैस्वाल, विदर्भ

प्रताप सरनाईक, ठाणे

शिवसेना से संभावित विधायकों के नाम

राष्ट्रवादी मंत्री

आदिती तटकरे

बाबासाहेब पाटील

दत्तमामा भरणे

हसन मुश्रीफ

नरहरी झिरवाळ