
Seoni News: दो दिन पहले जामुनटोला गांव में भीमगढ़ बांध की फूटी नहर की मरम्मत को 24 घंटे का समय भी नहीं बीता था कि एक बार फि र बुधवार को उसी स्थान पर नहर फूट गई। इससे किसानों का गुस्सा भडक़ गया। जानकारी मिलते ही मौके पर केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह भी पहुंच गए।
विधायक सिंह ने इसे घोर लापरवाही व अधिकारियों की मनमानी बताते हुए जमकर आक्रोश भी जताया। उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगाई। अधिकारियों द्वारा नहर को फौरन दुरुस्त करने की बात कहने पर मौके पर स्थित शांत हुई।
इसके बाद विधायक क्षेत्रीय किसानों के साथ सिवनी पहुंचे और कलेक्टर संस्कृति जैन से तत्काल मरम्मत कराने की मांग करने के साथ ही भीमगढ़ बांध संजय सरोवर परियोजना के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से भी अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने उचित कार्रवाई की बात कही है। इस दौरान रामेंद्र सिंह, पूर्व जल उपभोक्ता समिति के सदस्य जीतसिंह बघेल, गोपाल ठाकुर, तुलसीराम ठाकुर, दुर्गेश ठाकुर, रितिक ठाकुर, धनपत ठाकुर सहित अन्य किसानों की उपस्थिति रही।
जानकारी मिलते ही जुटे किसान
जामुनटोला में दो दिन पहले फूटी गई नहर की मरम्मत का काम मंगलवार को ही पूरा हुआ था। मरम्मत में खानपूर्ति का परिणाम यह हुआ कि बुधवार को फिर से पानी छोडऩे के बादनहर एक बार फिर उसी स्थान पर फूट गई। जैसे ही नहर के फिर से फूटने की जानकारी क्षेत्रीय किसानों को लगी वे मौके पर पहुंच गए। केवलारी विधायक रजनीश सिंह भी आ गए। नहर फूटने की सूचना मिलने पर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जिन्हें विधायक व किसानों ने घेर लिया।
15 नवंबर से पानी छोडऩे की हुई थी शुरुआत
जिले में छपारा के भीमगढ़ स्थित संजय सरोवर बांध से जिले में बड़े हिस्से को सिंचाई की जाती है। इस साल किसानों को रबी सीजन की बुवाई के लिए 15 नवंबर से पानी छोड़ा जाना शुरु किया गया था ,लेकिन पानी छोड़े जाने के दो दिन बाद ही 17 नवंबर को कान्हीवाड़ा क्षेत्र के जामुन टोला के पास दाईं तट नहर फूट गई और किसानों के खेतों की प्यास बुझाने वाला पानी नाले में बह गया। सुधार के बाद बुधवार को नहर पानी छोडऩे के बाद फिर वहीं पर फूट गई।
नहर फूटने की जानकारी सामने आते ही आनन-फानन में भीमगढ़ बांध से पानी की सप्लाई रोक दी गई। हालांकि नहर में छोड़े गए पानी का जलस्तर मौके पर दोपहर बाद भी कम नहीं हो पाया था। पानी उतरते ही सुधार कार्य प्रारंभ कराए जाने की बात कही जा रही है।
इनका कहना है
बुधवार को जामुनटोला में नहर फूट गई। सुधार कार्य के निर्देश संबंधित अमले को दे दिए गए हैं। प्रयास रहेंगे कि दोबारा ऐसी स्थिति नहीं बने।
– विनोद उइके, कार्यपालन अधिकारी, जल संसाधन विभाग