
Seoni। समीपी ग्राम रहली में गुरुवार तडक़े एक मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने की सूचना पर दमकल पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार रहली निवासी राजकुमार चौकसे अपने खेत गया था। सुबह गांव में रामधुन पर निकले ग्रामीणों ने देखा कि राजकुमार के मकान में आग लगी है। तब उन्होंने घर के लोगों को बाहर निकलवाया। आग बुझाने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन, आग से घर का सामान जल गया।
सूचना पर दमकल वाहन करीब पौन घंटे बाद आया ,लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। गनीमत तो यह रही कि आग किचन तक नहीं पहुंची। वहां पर गैस सिलेंडर रखा हुआ था अन्यथा और बड़ा हादसा हो सकता था।