
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कल मकर संक्रांति धूमधाम से मनाई जाएगी। लोग घरों में तरह-तरह की मिठाईयां बनाएंगे। इनमें तिल के लड्डू, गुड़ की पट्टी और तिल की पट्टी जैसी कई चीजों शामिल हैं। अगर आप कल कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो एक बार मुरमुरे के लड्डू जरूर ट्राई करें। इस मिठाई को उत्तर प्रदेश में गुड़लैया के नाम से भी जाना जाता है। गुड़लैया की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने के लिए ना ही ज्यादा समय की जरूरत पड़ती है और ना ही ज्यादा सामग्री की। इस रेसिपी को फॉलो कर के मुरमुरे या लाई के लड्डू जरूर बनाएं और मेहमानों का मुंह मीठा कराएं। तो चलिए जानते हैं गुलैया बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है।
सामग्री
तिल-1 कप
कच्ची मूंगफली- 1/2 कप
गुड़-1
कप घी-1 छोटा चम्मच
नारियल का पाउडर
क्रेडिट- Soni kitchens