
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस पल का गवाह बनने के लिए भारत से लेकर दुनिया के कई देश बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, हर देश में अलग-अलग टाइम जोन के वजह से न्यू ईयर अलग-अलग समय पर मनाया जाता है। फिलहाल, नए साल के जश्न की तैयारी में लोग जुट गए हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में 41 देशों में न्यू ईयर भारत से मनाया जा चुका है। आइए जानते हैं उन 41 देशों के बारे में जहां पर लोगों ने साल 2025 का वेलकम किया है।
यह भी पढ़े –हौज खास विलेज में नए साल के मौके पर सुरक्षा चाक-चौबंद, 64 सीसीटीवी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
इन देशों में सबसे पहले मनाया गया न्यू ईयर
दुनिया में किरीटीमाटी द्वीप में पहला न्य ईयर मनाया जाता है। इसे क्रिसमस द्वीप के तौर पर भी सेलिब्रेट किया जाता है। यह द्वीप प्रशांत महासागर का एटोल और किरिबाती गणराज्य का भाग है। इस जगह का समय भारत के समय से 7.30 बजे आगे रहते है। उदाहरण के तौर पर जब भारत में 3.30 बजते हैं। तब किरीटीमाटी द्वीप में 12 बजते हैं।
इसके बाद न्यूजीलैंड के टोंगा और चेथम द्वीप में नए साल को मनाया जाता है। दुनिया में सबसे आखिरी में नया साल दक्षिण प्रशांत में किरिबाती के दक्षिण-पश्चिम में अमेरिकी समोआ और नीयू द्वीपों में सेलिब्रेट किया जता है।
बता दें, एक अरसे पहले समोआ (अमेरिकी समोआ नहीं) में नए साल को मनाने वाले देशों की गिनती में आता था। हालांकि, 2011 के बाद यहां पर हालात बदल गए। जब देश ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ तालमेल बिठाने के लिए समय क्षेत्र (टाइम जोन) बदल दिया। इसके बाद अब समोआ को न्यू ईयर मनाने वाले प्रथम देशों में गिना जाता है।
दरअसल, दुनिया के कई देशों में अलग-अलग टाइम जोन होने की वजह से न्यू ईयर को मनाया जाता है। इनमें कुल 41 देश ऐसे हैं जहां पर भारत से पहले नए साल का जश्न शुरू हो जाता है। इन देशों के नाम हैं किरिबाती, समोआ और टोंगा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, रूस के कुछ हिस्से, म्यांमार, जापान और इंडोनेशिया हैं।