भारतीय मूल के नेताओं का बोलबाला, जानें डेमोक्रैटिक और रिपब्लिकन से किन कैंडिडेट के जीतने की संभावना सबसे अधिक

Bhaskar Jabalpur
Bhaskar Jabalpur

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन डेमोक्रेटिक से उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और डेमोक्रेटिक पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप के बीच टफ फाइट है। इस बार डेमोक्रेटिक पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी से चुनावी मैदान में भारतीय मूल के सबसे अधिक अमेरिकी नेता ताल ठोक रहे हैं। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव) में अपनी जगह बनाने के लिए भारतीय मूल के 9 अमेरिकी प्रतिनिधि का साख दांव पर लगी है। इन नेताओं में से 5 फिर से चुनाव मैदान में हैं। जबकि, 3 का यह पहला चुनाव है।न

इस कड़ी में वर्जीनिया और पूर्वी तट से डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर सुहास सुब्रमण्यन चुनावी मैदान में उतरे हैं। वह वर्जीनिया से जीत दर्ज करने वाले पहले भारतीय अमेरिकी नेता होंगे। यह सीट डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ रही है। फिलहाल, सुब्रमणयम वर्जीनिया राज्य के सीनेटर हैं। सुब्रमण्यम वाशिंगटन डीसी के वर्जीनिया उपनगर के एक जिले में भारतीय अमेरिकी वोटर्स की आबादी में रहते हैं। सुहास सुब्रमण्यम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के सलाकार भी रह चुके हैं। अमेरिका में भआरतीय अमेरिकी लोगों के बीच वह काफी लोकप्रिय चेहरा है।

इसके अलावा रेस में अगला नाम 59 वर्षीय डॉ. अमी बेरा का है। अमी बेरा पेशे से चिकित्सक है। वह साल 2013 से कैलिफोर्निया के सीनेटर है। कैलिफोर्निया से अमी सबसे सीनियर भारतीय अमेरिकी कांग्रेसी हैं। अगर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी बहुमत का आकंड़ा पार करती है। तो उच्च पद मिलने की संभावना बढ़ जाएंगी।

वाशिंगटन से डेमोक्रेटिक पार्टी से 59 वर्षीय प्रमिला जयपाल मैदान में है। वह 2017 से यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी में प्रमिला की छवि एक पावरफुल नेता के तौर पर रही है। वाशिंगटन से उनके फिर से जीत दर्ज करने की प्रबल संभावना है। उनके अलावा तीन अन्य भारतीय अमेरिकी सीनेटर के भी चुनाव जीतने की अटकले हैं।