भाजपा का रिपोर्ट कार्ड – देखा जाए तो पहले या दूसरे नंबर के सिवाय कुछ नहीं

Nagpur News : रघुनाथसिंह लोधी। विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा का अब तक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा है। 149 सीटों पर लड़कर भाजपा के 132 उम्मीदवार जीते हैं। भाजपा को 51.78 प्रतिशत मतदान मिला है। खास बात है कि यह पार्टी पहले या दूसरे नंबर पर ही रही है। किसी भी सीट पर तीसरे नंबर पर नहीं पहुंची। मंदा म्हात्रे बेलापुर 377 और अतुल सावे संभाजीनगर पूर्व 2161 मतों के अंतर से जीते। अन्य उम्मीदवारों की जीत का अंतर 10 हजार से एक लाख के अधिक रहा।

खास बातें :

  • राज्य में 1,00,186 बूथ पर 6,45,92508 यानी 66.58 प्रतिशत मतदान हुआ।
  • भाजपा 149,कांग्रेस 101,शिवसेना उद्धव 95,राकांपा शरद 86,शिवसेना शिंदे 81 व राकांपा अजित के 59 उम्मीदवार थे। मनसे 125, बसपा 237,वंचित बहुजन आघाड़ी 200 व निर्दलीय समेत 2086 उम्मीदवार थे।
  • लोकसभा चुनाव में 2 करोड 63 लाख 48 हजार महिलाओं ने मतदान किया था। विधानसभा चुनाव में 3 करोड 6 लाख 49 हजार महिलाओं ने मतदान किया। महिलाओं का मतदान 43 लाख 601 अधिक हुआ। इसे लाडली बहना योजना का इफेक्ट कहा जा रहा है।
  • भाजपा ने 132 सीटें जीती। 17 पर दूसरे क्रमांक पर रही। कर्जत जामखेड व अकोला पश्चिम सीट 1500 से कम मतों से पराजित हुई।
  • महायुति की 235 जीती हुई सीटों में से 135 सीट 50 प्रतिशत से अधिक मतों के अंतर से जीती।
  • सातारा से भाजपा उम्मीदवार शिवेंद्रराजे भोसले ने 80.36 प्रतिशत मत पाकर सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने का रिकार्ड बनाया।
  • भाजपा जिन 17 सीटों पर पराजित हुई उनमें कांग्रेस 11, शिवसेना उद्धव 3, राकांपा शरद 2 व सीपीआईएम ने 1 सीट जीती।
  • 86 उम्मीदवार 50 प्रतिशत से अधिक मतों से जीते। 26 ने 45 प्रतिशत मतों से जीत पायी। राम शिंदे 48.06 प्रतिशत व विनोद शेलार 46.65 प्रतिशत मत पाकर भी पराजित हो गए।
  • अहेरी में नोटा को सर्वाधिक 5825 मत मिले। चिखली 331, अचलपुर 298 व भोकर 284 सबसे कम नोटा को मत मिले।
  • 8 सीट पर भाजपा की जीत का अंतर 1 लाख से अधिक रहा। काशीराम पावरा शिरपुर 1,45,944, शिवेंद्रराजे सातारा 1,42,124,दिलीप बोरसे बागलन 1,29,297, कृष्णा खोपडे पूर्व नागपुर 1,15,288,दादा पाटील कोथरुड 1,12,041,केवलराम काले मेलघाट 1,06,859,पांडूरंग जगताप चिंचवड 1,03,865 व संजय उपाध्याय बोरीवली 1,00,257 मतों के अंतर से जीते।

ये रहा दलों का प्रदर्शन :

दल- चुनाव लड़ा- मिला मत प्रतिशत-जीत

भाजपा-149-51.78-132

शिवसेना शिंदे-81-45.67-57

राकांपा अजित पवार-59-42.18-41

भाजपा सहयोगी-5- 52.26-5

महायुति-294-49.20-235

कांग्रेस-101-35.70-16

शिवसेना उद्धव- 95- 31.72-20

राकांपा शरद- 86-35.46-10

महाविकास आघाडी- 282- 33.66-46

मनसे-125-1.55-0

बसपा-237-0.48-0

वंचित आघाडी-200-2.19-0

प्रहार-38-0.54-0

एआईएम-33-0.86-1

अन्य संगठन-833-3.19-4

निर्दलीय-2086-7.16-2