
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विमेंस प्रीमियर लीग 2025 में आज यानी शनिवार 15 मार्च को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स खिताबी जंग में आमने-सामने हैं। दोनों टीमें टूर्नामेंट की चमचमाती हुई ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए मशक्कत कर रही हैं। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने डीसी के सामने 150 रनों का टारगेट सेट किया है।
टूर्नामेंट के खिताबी जंग में पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने दो बड़े रिकॉर्ड बना डाले हैं। बता दें, एमआई की टीम ने पहली पारी में निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेटों के नुकसान पर 149 रन बनाए थे। जो कि ब्रेबोर्न स्टेडियम पर बनाया गया अब तक का सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड गुजरात जायंट्स के नाम था। जो कि उन्होंने इसी सीजन के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने नाम किया था।
दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज नैट साइवर ब्रंट टूर्नामेंट एक सीजन में 500 रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जैसे ही 7 रन बनाए वैसे ही उन्होंने 500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था। बता दें, उन्होंने मुकाबले में टीम के लिए 30 रन बनाए थे। बता दें, मौजूदा सीजन में उन्होंने कुल 523 रन बनाए हैं जो कि इस सीजन का सबसे ज्यादा है। इससे पहले टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड एलिस पेरी के नाम था। उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा 347 रन बनाए थे।