
Nashik News. लासलगाव कृषी मंडी समिती परिसर के किसान निवास स्थित बोरियों के गोदाम में आग लग गई। दोपहर 12 बजे के आसपास भीषण आग लगने से धूंआ उठा। इस दुर्घटना में करीब आठ से दस लाख रूपए का नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण होने का प्राथमिक अनुमान लगाया गया है। गोदाम मालिक लीलाधर पंडित विस्ते ने बताया कि, दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानिय श्री सिद्धवीर हनुमान मित्र मंडल और लासलगाव मंडी समिती के पानी टैंकर की मदद से तत्काल आग को नियंत्रित किया गया। मंडल के दमकल वाहन का भी आग नियंत्रित करने के लिए उपयोग हुआ।
पिछले सप्ताह में लासलगाव के विंचूर रोड स्थित पटेल की मिल में इस प्रकार आग लगी थी।
इन दोनों घटनाओं से लासलगाव में अबतक अधिकृत दमकल केंद्र के आभाव की गंभीरता सामने आई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री छगन भुजबल व विधायक पंकज भुजबल की निधी से 90 लाख रूपए का दमकल वाहन मंजूर किया गया था, लेकिन प्रशिक्षित कर्मी, वेतन, रखरखाव कारण अबतक बात आगे नहीं बढ़ सकी।