
Panna News: उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघवार रैपुरा में पुलिस द्वारा बच्चों को जागरूक करने के लिए सायबर सुरक्षा संबधी जानकारी दी। रैपुरा पुलिस ने फेक काल से कैसे बचें, परिजनों को इसके बारे में कैसे जागरूक करें। डीप फेक और एई के माध्यम से अपराध के संबंध में बच्चों को जागरूक किया। थाना प्रभारी संतोष यादव, सहायक उप निरीक्षक यशवंत सिंह, प्रधान आरक्षक चांदनी जैन, आरक्षक आलोक सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बताया कि इस तरह की जानकारी से बच्चे काफी सजग हुए हैं वह इन जानकारियों को बड़ी उत्सुकता से सुनते हैं। बच्चे अपने घरों में भी इस जागरूकता से अवगत कराएंगे। इस दौरान शिक्षक दीपक खरे, रमेश लोधी, धर्मेन्द सिंह यादव, अरविन्द कुमार, नंदलाल लोधी, बैजनाथ अहिरवार, महेन्द्र सिंह लोधी, संदीप चौबे, कृष्णपाल लोधी एवं छोटू सेन उपस्थित रहे।