
Nagpur News. नागपुर शहर में पिछले तीन वर्ष के दौरान फैमिली कोर्ट में प्रति वर्ष 4 हजार से अधिक याचिकाएं दायर की गईं। यानी हर दिन पारिवारिक विवादों से जुड़े औसतन 11 मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
तलाक के मामले अधिक
इसमें महिलाओं द्वारा तलाक के लिए दायर किए गए मामले सबसे ज्यादा हैं। साथ ही इसमें वरिष्ठ नागरिक और भरण पोषण के लिए नाबालिग बच्चों द्वारा दायर किए गए मामले शामिल हैं। इसके अलावा गुजारा भत्ता और बच्चों की कस्टडी के मामले भी दर्ज किए हैं।
भरण-पोषण के प्रकरण अधिक
2022 से 2024 के तीन वर्षों में फैमिली कोर्ट में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा दायर याचिकाओं में कमी दिखाई दे रही है। 2022 में 7 मामले, 2023 में 5 और 2024 में भी 5 मामले दायर किए गए। बच्चों के भरण-पोषण के लिए दायर याचिकाओं में वृद्धि दिखाई दे रही है। 2022 में 22 मामले, 2023 में प्रकरण आधे तक कम हो गए, लेकिन 2024 में 154 याचिकाएं दायर की गईं, यानी 2023 की तुलना में 2024 में 14 गुणा मामले।