फडणवीस ने कहा- अर्बन नक्सली संगठनों के सबूत हमारे पास हैं

Nagpur News : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चुनाव से पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में अर्बन नक्सली संगठन सहभागी हुए, यह वक्तव्य मैंने सबूत के आधार पर सदन में किया। उन्होंने कहा कि साल 2010 से 2014 के दरमियान राज्य और केंद्र में कांग्रेस की सरकारें थीं। उन्हीं सरकारों ने जिन संगठनों को अर्बन नक्सली ठहराया था, वही संगठन भारत जोड़ो यात्रा में सहभागी हुए। इसके हमारे पास पुख्ता सबूत हैं।

मुख्यमंत्री के इस वक्तव्य पर विपक्ष बिफर गया। सदन के भीतर और बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर भारत जोड़ो यात्रा में सहभागी अर्बन नक्सली संगठनों की सूची पेश करने की मांग कर डाली। विपक्ष के आरोपों का मुख्यमंत्री ने शीतकालीन सत्र समापन पश्चात पत्र परिषद में जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ संगठनों पर तत्कालीन सरकार कार्रवाई कर चुकी है। जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, ऐसा लगता है, उनके बारे में सोचा जाएगा।