पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के नाम पर पाकिस्तान में प्राइमरी स्कूल का नाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के नाम पर पाकिस्तान में एक स्कूल का नाम है। इसके पीछे की वजह इस स्कूल में मनमोहन सिंह अपनी प्रारंभिक स्कूल शिक्षा की पढ़ाई की थी। इस स्कूल में पीएम मनमोहन सिंह चौथी क्लास तक पढ़े थे। आपको बता दें मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पंजाब के चकवाल जिले के गाह में हुआ था। ये गांव अब पाकिस्तान में है।  

92 साल की उम्र में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर नेताओं से लेकर आम जनता उनसे जुड़ी यादों को याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनसे जुड़े किस्से याद किए जा रहे हैं। उनकी चर्चा पाकिस्तान में भी हो रही है।

आपको बता दें अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के गाह गांव में 26 सितंबर 1932 को मनमोहन सिंह का जन्म हुआ था। चौथी क्लास तक की पढ़ाई मनमोहन सिंह ने गाह गांव के प्राथमिक स्लूल में की थी। डॉ सिंह 1937 से 1941 के बीच इस प्राइमरी स्कूल के छात्र रहे। आजादी के बाद जब भारत पाकिस्तान में विभाजन हुआ तब मनमोहन सिंह का परिवार पाकिस्तान छोड़कर अमृतसर आकर बस गया था।

पाकिस्तान की सरकार ने बाद में गाह स्कूल के प्राइमरी स्कूल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर रख दिया था। आपको बता दें स्कूल का नाम- मनमोहन सिंह गवर्नमेंट बॉयज प्राइमरी स्कूल है। इस स्कूल में मनमोहन सिंह के पंजीकरण रिकॉर्ड से लेकर परीक्षाफल तक के रिकॉर्ड आज भी सुरक्षित रखे हुए हैं। यहीं नहीं पाकिस्तान सरकार ने उनके नाम पर स्कूल का नाम रखने के बाद गाह गांव को आदर्श गांव भी घोषित कर दिया था। पाकिस्तान के गाह गांव की गलियों में आज भी मनमोहन सिंह से जुड़ी यादें, किस्से  जिंदा हैं।