
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से गुरुवार (27 मार्च) को सुबह-सुबह एत दिल झकझोरने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपने ही 4 बच्चों को मौत के हवाले कर दिया। इसके बाद खुद फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, पिता ने धारदार हथियार से बच्चों का गला काट दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। सभी की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए बेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
पिता ने की 4 बच्चों की हत्या
बताया जा रहा है कि घटना थाना रोजा क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव की है। पिता ने अपने जिन बच्चों का गला काटा उनमे तीन लड़ियां और 1 लड़का शामिल है। बच्चों के नाम स्मृति (13), कीर्ति (9), प्रगति (7) और ऋषभ (5) बताए जा रहे हैं।