पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में हड़कंप, तालिबान ने जारी किया फरमान, कहा- भुगतना होगा खामियाजा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के पूर्वी पकतिका प्रांत में बुधवार को पाकिस्तान ने हवाई हमला किया। जिसके चलते 46 लोग मारे गए। इस हमले में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं। इस बात की पुष्टि तालिबान के एक प्रवक्ता ने की है।

तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने हमले की निंदा की

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लह मुजाहिद ने बताया, “कल रात (मंगलवार) पाकिस्तान ने पकतिका प्रांत के बरमल जिले में चार जगहों पर बमबारी की। मृतकों की कुल संख्या 46 है, जिनमें से ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं।” उन्होंने बताया कि छह अन्य घायल भी हुए हैं। इनमें भी ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। 

तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने हमले की निंदा की है। एक बयान में कहा गया, ” इस्लामिक अमीरात इस कायरतापूर्ण कृत्य का जवाब जरूर देगा। तालिबान अपने क्षेत्र और संप्रभुता की रक्षा को अपना अविभाज्य अधिकार मानता है। स्थानीय निवासी ने भी भारी नुकसान के बारे में बताया है। बरमल निवासी मालेल ने बताया, “बमबारी में दो या तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए। एक घर में 18 लोग मारे गए।” स्थानीय निवासी ने यह भी बताया है कि एक अन्य घर में तीन लोग मारे गए। वहीं, घायलों को अस्पताल लेकर जाया गया है। 

जानें पूरा मामला 

गौरतलब है कि, इस साल मार्च में भी पाकिस्तान ने कथित तौर पर अफगानिस्तान पर हवाई हमला किया था। जिसमें कथित तौर पर आठ लोग मारे भी गए थे। इसक बाद सीमा पर दोनों देशों के बीच झड़प भी देखने को मिली है। 

बता दें कि, साल 2021 में तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था। जिसके बाद वहां तनाव बढ़ गया था। पाकिस्तान ने काबुल पर पाकिस्तीन धरती पर हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया है। वहीं, काबुल ने इन आरोपों से साफ इनकार भी किया है। बता दें, ताजा हमला अफगान सीमा के पास हमला हुआ था। इससे पहले पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) ने अफगानिस्तान की सीमा में हमला किया था।