
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में शुक्रवार (11अप्रैल) का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। कांग्रेस आज राजधानी पटना में शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार सदाकत आश्रम से यात्रा निकालेंगे। यह मार्च मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास तक निकाला जाएगा। सीएम हाउस के घेराव को देखते हुए पुलिस बल अलर्ट मोड में है। सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं ताकि सुरक्षा की कमी न हो सके और माहौल भी ठीक रहे। इस मार्च में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी हिस्सा लेंगे।