पंजाब के किसान आज शंभू बाॅर्डर से दोपहर एक बजे दिल्ली कूच करेंगे

Bhaskar Jabalpur
Bhaskar Jabalpur

 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर आज दिल्ली कूच करेंगे। किसानों में अत्यधिक तादाद में पंजाब के किसान शामिल है। आपको बता दें पंजाब के किसान अपनी मांगों के लिए फरवरी से शंभू बाॅर्डर पर प्रदर्शन कर रहे है। आज किसानों ने पैदल यात्रा कर दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। आज शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे संगठन से जुड़े 100 सदस्य शंभू बॉर्डर से आगे बढ़ेंगे। हालांकि हरियाणा पुलिस ने किसानों को आगे बढ़ने से रोक रही है।