नीरज चोपड़ा की ओर से फैंस को बड़ा सरप्राइज, शादी के बंधन में बंधा भारत का गोल्डन बॉय, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने रविवार शाम अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, नीरज अपने जीवन के अगले पड़ाव पर पहुंच गए हैं। जी हां, भारत के गोल्डन बॉय शादी के बंधन में बंध गए हैं। अपनी पुरानी पारी खत्म कर उन्होंने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर दी है, जिसमें उनका साथ देने के लिए उनकी पत्नी उनके साथ होने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद नीरज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स प साझा की। इसके साथ उन्होंने अपनी शादी के कुछ झलकियां भी शेयर किए।

27 साल के नीरज ने पोस्ट में लिखा, “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जिसने हमें इस पल तक साथ लाया। प्यार से बंधे हुए, हमेशा खुश रहें।” पोस्ट में शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है नीरज मंडप में अपनी पत्नी के साथ बैठे हुए हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों के साथ उनके परिवार के और भी सदस्य वहां मौजूद हैं।

नीरज के पोस्ट से पता चला कि जिस लड़की से उनकी शादी हुई है उनका नाम हिमानी है। हालांकि, अब तक ये पता नहीं चल सका है कि उनकी पत्नी हिमानी हैं कौन, क्या करती हैं और नीरज से वह कब मिली। इन बातों का नीरज ने भी नहीं किया है।

अचानक शादी की खबर से चौकाया सबको

टोक्यों ओलंपिक में इतिहास रचने वाले नीरज से कई बार उनकी शादी को लेकर सवाल किए जा चुके थे। लेकिन हर बार उन्होंने इन सवालों को टाल दिया था। लेकिन अचानक अपनी शादी की तस्विरें शेयर कर उन्होंने सबको हैरत में डाल दिया है। 

जेवलिन थ्रो गेम में देश को दिलाया पहला मेडल

हरियाणा के पानीपत में जन्में नीरज ने जेवलिन थ्रो गेम में देश को एक अलग नाम और शोहरत दिलाई है। साल 2016 में अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप जीतकर उन्होंने सबसे पहले ख्याती प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में भी अपना परचम लहराया था। पूरी दुनिया ने उनका नाम तब जाना जब नीरज ने 2021 में हुए टोक्यो ओलंपिक्स में 87.58 मीटर का थ्रो कर इतिहास रच दिया था। बता दें, ओलंपिक खेलों में जेवलिन थ्रो के मामले में नीरज पहले भारतीय थे जिन्होंने मेडल जीता था और वो भी गोल्ड।