निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, 4 घायल

Chhindwara News: कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के सिवनीप्राण मोती स्थित निर्माणाधीन मकान में एक हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से चार मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक सिवनीप्राण मोती में दीपक उईके का मकान बन रहा है। रविवार दोपहर को काम कर रहे मजदूरों पर मकान की नवनिर्मित दीवार आ गिरी। दीवार के मलबे में दबने से मिस्त्री और चार महिला मजदूर घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। घायलों में बनगांव निवासी रोशनी डेहरिया, उर्मिला कवरेती और जय कुमारी उईके के अलावा भैसादंड निवासी महेश सरेयाम घायल हुए है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।