
डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। बिछुआ थाने में दर्ज नाबालिग से छेड़छाड़ के प्रकरण में दो साल से फरार आरोपी को पुलिस टीम ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी पर पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। साइबर की मदद से पुलिस ने आरोपी को खोजा है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी महेन्द्र भगत नेे बताया कि आरोपी गिरधर नागरे के खिलाफ धारा 354, 354 क, 450, 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी वारदात के बाद से फरार है।
आरोपी के खिलाफ इनाम भी घोषित किया गया था। साबइर की मदद से आरोपी गिरधर को कर्नाटक से पकड़ा गया है। आरोपी की धरपकड़ करने वाली टीम में प्रधान आरक्षक प्रमोद, रविन्द्र ठाकुर, आरक्षक सागर मर्सकोले, साइबर से आदित्य और नितिन सिंह शामिल है।