
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में दशहरा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज शनिवार यानी 12 अक्टूबर को दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण का पुतला दहन किया जाता है। असत्य पर सत्य की जीत के रूप में दशहरा का पर्व मनाया जाता है। आज ही के दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इस दिन भगवान श्रीराम का विधिवत् पूजा की जाती है। जिसके बाद शाम के समय रावण दहन भी किया जाता है।