देवघर में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर, बिना टेंडर के काम करने वालों पर भड़के बीजेपी नेता निशिकांत दुबे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। ऐसे में झारखंड के देवघर में अभी से ही तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच देवघर में शिव बारात पर बीजेपी नेता निशिकांत दुबे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिना टेंडर और परमिशन के जो काम हो रहे हैं उसके लिए मैं कोर्ट जाउंगा और सवाल करूंगा, टेंडर 20 फरवरी को पास होगा और काम अभी से चालू है तब तो ये बैक डोर एंट्री है।

देवघर में शिव बारात पर बोले निशिकांत दुबे

देवघर में शिव बारात पर बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने कहा- बिना टेंडर और परमिशन के जो काम हो रहे हैं उसके लिए मैं कोर्ट जाउंगा और सवाल करूंगा, टेंडर 20 फरवरी को पास होगा और काम अभी से चालू है तब तो ये बैक डोर एंट्री है। सावन का मेला जब सारी संस्थाएं करती थी तब देवघर के लोगों को उसका फायदा होता था, दुकानदारों को फायदा होता था। आज सावन में दुकानदार उजड़ रहे हैं, पंडे उजड़ रहे हैं, पंडा को क्या मिलता है? दुकानदार, फूलवाले को क्या मिलता है?

पानवाले, चायवाले को क्या मिलता है?- निशिकांत दुबे

बीजेपी निशिकांत दुबे ने कहा- रिक्सावाले, ठेलेवाले, पानवाले, चायवाले को क्या मिलता है? जैसे ही किसी चीज का सरकारीकरण होगा तो यही होगा। पहले सामाजिक संस्थाएं मिलकर काम करती थी आज सामाजिक संस्था काम नहीं करती। सावन के मेले में जगह-जगह बैरिकेडिंग होती है उसमें कितना पैसा खर्च होता है?