दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे रैपर रफ्तार, साउथ इंडियन रीति रिवाजों से लिए सात फेरे, पहली तस्वीर आई सामने

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रफ्तार इंडिया के पॉपुलर रैपर और सिंगर हैं उनके गाने जमकर बवाल मचाते हैं। वे आए दिन अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन इन दिनों सिंगर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। बीते दिनों रैपर का वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा था। वहीं अब म्यूजिक सेंसेशन रफ़्तार और फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवंदा एक ड्रीमी फंक्शन में शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की की पहली शादी की तस्वीरें और वीडियो पहले अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस कपल को शादी की बधाईंया दे रहे हैं।

शादी की पहली तस्वीर आई सामने

रैपर रफ्तार का रियल नेम दिलिन नायर है उन्होंने शुक्रवार, 31 जनवरी को अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में मनराज से शादी की है। जोड़े की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आ गई है। दरअसल रफ्तार और मनराज की शादी की तस्वीरे फैंस ने एक्सपर पोस्ट की है। शानदार ट्रेडिशनल आउटफिट में सजे इस जोड़े ने साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी की। तस्वीर में दोनों को एक-दूसरे को निहारते हुए और ब्लश करते दिख रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में रफ्तार अपनी दुल्हन मनराज के गले में मंगलसूत्र पहनाते हुए नजर आ रहे हैं।

हल्दी फंक्शन की वीडियो हो रहा वायरल

रफ्तार और मनराज की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अपने हल्दी फंक्शन की वायरल हो रही एक वीडियो कपल येलो और व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहा है। इस दौरान दूल्हे मियां रफ्तार ने अपने दोस्तों को भी खूब हल्दी लगाई।

संगीत फंक्शन का वीडियो भी वायरल

रफ्तार की संगीत नाइट की वीडियो भी सामने आई है जिसमें वे अपनी दुल्हन संग मनोज बाजपेयी की फिल्म के गाने सपनों में मिलती है पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान रफ्तार फ्लोरल प्रिंट का कुर्ता पहने नजर आए। वहीं उनकी दुल्हनिया मनराज ने मल्टीकलर का लहंगा पहना हुआ था। 

यह भी पढ़े –अक्षय ने पीएम मोदी के विचार से जताई सहमति, बोले- ‘व्यायाम बदल सकता है जिंदगी’