दिल्ली सीएम आतिशी के सामने कांग्रेस ने अलका लांबा को घोषित किया उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है।  पार्टी ने अलका लांबा को दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अलका लांबा को कालकाजी सीट से टिकट दिया है।

आपको बता दें अलका लांबा ने साल 2025 के पहले ही दिन कालकाजी मंदिर जाकर  दर्शन किए थे। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि वह कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

चल रही चर्चाएं हालफिलहाल सच साबित हुई, और कांग्रेस पार्टी ने लांबा को कालकाजी सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। लांबा को दिल्ली की सीएम और कालकाजी विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक आतिशी के खिलाफ टिकट दे दिया।