दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ी हरिनी अमरसूर्या श्रीलंका की नई प्रधानमंत्री बनी हैं, भारत और श्रीलंका के संबंध और मजबूत होंगे

Bhaskar Jabalpur
Bhaskar Jabalpur

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका में तीसरी बार महिला प्रधानमंत्री बनी है। 54 वर्षीय हरिनी अमरसूर्या श्रीलंका की नई प्रधानमंत्री बनी हैं। अमरसूर्या ने श्रीलंका के 16 वें प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया है। प्रधानमंत्री बनने से पहले अमरसूर्या श्रीलंका की एक मुक्त विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रह चुकी है। अमरसूर्या का भारत की राजधानी दिल्ली से खासा नाता है।

आपको बता दें अमरसूर्या ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। अमरसूर्या ने 1991 से 1994 तक दिल्ली यूनीवर्सिटी से समाजशास्त्र में बैचलर की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने एडिनबर्ग यूनीवर्सिटी से सामाजिक मानविकी में पीएचडी की अमरसूर्या को राजनीति और शैक्षणिक योग्यता के लिए जाना जाता है। बताया जा रहा है कि स्नातक के दौरान चर्चित फिल्ममेकर इम्तियाज अली और पत्रकार अर्नब गोस्वामी उनके क्लासमेट थे। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरूआत साल 2019 में जेवीपी में शामिल होकर की। साल 2020 में वे सांसद बनी। इसके बाद सितंबर 2024 में वह श्रीलंका की अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं।

 खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक अमरसूर्या 1988-89 में उस दौरान भारत आई जब श्रीलंका में तमिल आंदोलन को लेकर हिंसा चरम थी। हिंसक आंदोलन के चलते स्कूल, कॉलेज बंद हो गए। इसी दौरान हरिनी अमरसूर्या आगे की पढ़ाई के लिए भारत आई थी। 

डीयू की पूर्व छात्रा का श्रीलंका का पीएम बनने पर विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज की प्राचार्य अंजू श्रीवास्तव ने कॉलेज की प्रतिष्ठित पूर्व छात्रा पर गर्व व्यक्त किया। अंजू श्रीवास्तव ने सरकारी समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए इसे सम्मान की बात बताया। साथ ही कहा अमरसूर्या की नई भूमिका से भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों को और मजबूत मिलेगी। हरिनी अमरसूर्या को प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर उनके क्लासमेट प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशक नलिन राजन सिंह ने  अपने छात्र जीवन के दिनों को याद करते हुए कहा उन्हें प्रधानमंत्री बनते देखना अद्भुत है।