दिल्ली के सरकारी एंप्लॉइज की ड्यूटी का बदला समय, जानें क्या है इसकी वजह!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के प्रदूषण स्तर पर काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके चलते ही दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम में काम करने वाले अधिकारियों के साथ सभी कर्मचारियों की ऑफिस का समय बदल दिया है। दिल्ली सरकार के अधिकारी का समय पहले 10 बजे से 6:30 था वो अब 9:30 बजे से बजे तक कर दिया गया है। 

नगर निगम के कर्मचारियों का क्या होगा समय?

नगर निगम के अधिकारियों का भी समय बदला है। उनका समय सुबह 8:30 से शाम 5 बजे तक का था। वही अब बदलकर सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 9:30 बजे तक कर दिया गया है। दिल्ली के एलजी ने ये फैसला प्रदूषण का स्तर कम होने के लिए किया है। दिल्ली के प्रदूषण स्तर में काफी ज्यादा समय से गिरावट देखी जा रही है। 

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने भी बदला था ऑफिस का समय

बीते साल नवंबर में दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने भी ऑफिस का समय प्रदूषण को देखते हुए बदला था। वो फैसला प्रदूषण को देखते हुए सड़क पर ट्रैफिक को कम करने के लिए लिया था। सीएम आतिशी ने एमसीडी के कर्मचारियों का समय सुबह 8:30 से शाम को 5 बजे तक कर दिया था। केंद्र सरकार के दफ्तरों का समय सुबह 9 बजे से शाम को 5:30 कर दिया था। दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के ऑफिस की टाइमिंग सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक कर दिया था।