दिल्ली एयरपोर्ट पर 400 से अधिक फ्लाइट्स लेट, आज भी जारी रहेगा घना कोहरा, मौसम विभाग ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी है। इस बीच शनिवार को घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि, इस वक्त भी राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते विजिबिलिटी जीरो हो गई है। इसके चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 400 से अधिक फ्लाइट्स लेट हैं

मौसम विभाग ने दिल्ली एयरपोर्ट पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। बता दें कि, दिल्ली एयरपोर्ट पर हर दिन 13 हजार फ्लाइट्स की आवाजाही होती है। सभी रनवे सीएटी III के तहत काम कर रहे हैं। इसके जरिए कम विजिबिलिटी की स्थिति में विमानों को उड़ान भरने की अनुमति देता है। 

दिल्ली में मौसम खराब

दिल्ली की तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। साथ ही, 3 जनवरी को यहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज की गई। वहीं, दिल्ली की अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक रहेगा। 

छह जनवरी को दिल्ली में हल्की से हल्की बारिश होने की संभवना है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल पहाड़ों में बर्फबारी के चलते समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।